Health and fitness tips hindi and english

Home Remedies for Skin in Hindi | त्‍वचा के लिए घरेलू उपचार

त्वचा के लिए अपनाये  आयुर्वेदिक घरेलू व प्राकृतिक उपचार :-




त्वचा को ग्लोइंग , मुलायम व स्वस्थ बनाये रखने के लिए मॉइस्चराइजर का नियमित इस्तेमाल बहुत जरूरी है।  सर्दियों का मौसम आ रहा है , अक्सर सर्दियों में त्वचा रूखी और ड्राई हो जाती है , और बाजार में  मिलने वाली क्रीम आपकी त्वचा को हानिकारक प्रभाव छोड़ जाती है। ऐसे में प्रकृति से बढ़िया कोई उपचार नहीं है , तो आइये जाने ऐसे ही कुछ घरेलू नेचुरल मॉइस्चराइजर के बारे में।

      शहद :-                                   

                   शहद ऑर्गेनिक प्राकृतिक रूप से एंटीबैक्टीरियल होता है , इसलिए ये कील - मुहासो के उपचार के लिए काफी प्रभावशाली होता है।  शहद एक बहुत अच्छा क्लींजर होता है।  सबसे खास बात , शहद के इस्तेमाल से त्वचा में कोमलता  और ग्लो आता है।  दो चम्मच शहद में 8 चम्मच गुलाब जल मिलाइये और इस मिश्रण को चेहरे पर लगाए और सूखने दे।  कुछ देर बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो ले।

    बटरमिल्क :-

                          बटरमिल्क आपकी त्वचा के लिए एक बढ़िया मॉइस्चराइजर साबित हो सकता है।  ये आपकी त्वचा से डेड स्किन सेल्स को निकालता है , जिससे आपकी त्वचा यंग दिखती है।  मॉइस्चराइजर के रूप में इसे इस्तेमाल करने के लिए ठंडे बटरमिल्क में एक मलमल या सूती कपड़ा डुबोए।  इस कपड़े से अपना चेहरा  5  से 10  मिनट तक के लिए ढक लें।  फिर पानी से धोये। इससे आपका चेहरा मॉइस्चर हो जायेगा।

    ऑलिव ऑयल :-

                                लम्बे वक्त से ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल एक नेचुरल मॉइस्चराइजर के रूप में किया जाता रहा है।  इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल एसिड से त्वचा धुप के नुकसान से बच जाती है।  इसके उपयोग के लिए ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदो को लेवेंडर एसेंशियल ऑयल की बूंदो के साथ नहाने के पानी में मिलाये।  इस पानी से नहाने से आपकी त्वचा मॉइस्चराइजर हो जाएगी।

    केस्टर ऑयल :-

                                केस्टर ऑयल में उच्च मात्रा में फैटी एसिड होते है जो आसानी से त्वचा में ऑब्जर्व (समा ) हो जाते है।  रूखी त्वचा पर पड़े धब्बे और हाइड्रेट त्वचा को केस्टर ऑयल से फायदा पहुंचता है।  हर रात केस्टर ऑयल की कुछ बूंदो को हाथ में लेकर चेहरे पर हल्की मसाज करनी चाहिए , इससे त्वचा में नमी बनी रहती है।

    एवोकेडो :-

                       रूखी त्वचा पर लगाने से एवोकेडो त्वचा के हर सेल को लुब्रिकेट करता है।  इसमें मौजूद फैट , विटामिन सी , डी और ई की उच्च मात्रा त्वचा को मुलायम बनाये रखते है।  एवोकेडो के गूदे को ले और फिर छिलके का अंदरूनी हिस्सा चेहरे पर हल्के - हल्के मले।  आधा घंटे तक इसे लगा रहने दे और फिर गुनगुने पानी से धो लें।  आपका चेहरा चमक उठेगा और उसमे जान आ जायेगी।

    नारियल का तेल :- 

                                   नारियल का तेल बहुत अच्छा मॉइस्चराइजर है।  यह हर प्रकार की त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है , खासकर रूखी , बेजान और उम्र  प्रभावित हो रही त्वचा के लिए यह  बहुत लाभकारी है।  इसमें एंटीएजिंग गुण भी होते है , यानी नारियल का तेल लगाने से असमय झुर्रिया नहीं आती है।  2 चम्मच नारियल का तेल , एक चम्मच शहद और 1 चम्मच संतरे का रस लेकर मिला लें और इसे रूखी , फ़टी हुई त्वचा पर लगाएं।  सूखने पर गुनगुने पानी से धो ले। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा का रंग गोरा और आकर्षक बना रहेगा।

    खीरा :- 

                 खीरे में पानी की 95 प्रतिशत मौजूदगी के कारण इसके इस्तेमाल से त्वचा अच्छी से मॉइस्चराइजर रहती है।  खीरे से चेहरा धोने के लिए , खीरे के छोटे - छोटे टुकड़े कर ले या उसके रस को लेकर अच्छे से गर्दन और चेहरे पर लगाकर 30 मिनट के लिए ड्राई होने के लिए छोड़ दे।  और बाद सामान्य पानी से चेहरा धो लें।

    ऐलोवेरा :-

                    ऐलोवेरा  त्वचा के लिए बहुत उपयोगी व कारगर माना जाता है। बहुत सारे स्किन केयर प्रोडक्ट्स में ऐलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है , क्योंकि ये त्वचा को चिपचिपा बनाये बिना ही मॉइस्चराइजर करता है।  इसमें मौजूद बेटा - कैरोटीन और विटामिन सी व ई पाया जाता जो त्वचा को स्वस्थ बनाये रखते है।  ऐलोवेरा को काटे और छीले।  उसके अंदर के जेल को त्वचा पर लगाए और कुछ देर बाद धो लें , चेहरा चमक जाएगा।  

    No comments: