Health and fitness tips hindi and english

फलों से बीमारियों का इलाज | Curing diseases with fruits

फलों से बीमारियों का इलाज :- 

फलों से बीमारियों का इलाज | Curing diseases with fruits


आज हम बात करेंगे की फलों का उपयोग करके हम घर पर ही अपनी बीमारी का इलाज कर सकते है। फलों के इन औषधीय गुणो को जानकर आप भी अपना इलाज खुद से कर पाएंगे। 


    आँवले के फायदे :-

    • पाचन शक्ति :- आँवले का रस और एलोवेरा का रस दोनों को मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। 
    • कब्ज :- रात को सोते समय दो या तीन माशा सूखे आँवलो का चूर्ण दूध के साथ लेने से कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। 
    • भूख न लगना :- सूखे आंवलों का चूर्ण सुबह - शाम पानी के साथ लेने से भूख लगना शुरू हो जाती है। 
    • शारीरिक कमजोरी होने पर :- आंवले के चूर्ण को 6 ग्राम रोज गाय के दूध के साथ खाने से मर्द का वीर्य अधिक शक्तिशाली बनता है। शरीर में शक्ति आ जाती है रक्त शुद्ध होता है तथा सभी वीर्य -विकारो जैसे :- स्वप्नदोष , शीघ्रपतन आदि का शमन होता है। 
    • पेट और आंतो के छाले :- दो चम्मच ताजे आंवले के रस को शहद के साथ कुछ दिन तक सेवन करने से पेट और आंतों के छाले ठीक हो जाते है। 
    • बलगम के लिए :- सूखा आंवला दो माशा, मुलहटी दो माशा दोनों को बारीक़ करके दिन में दो बार गर्म पानी  लेने से बलगम की समस्या ठीक हो जाती है। 
    • सर चकराना :- सर चकराना , चक्कर आना, जी घबराना जैसी कोई भी समस्या हो तो आंवले का शर्बत पिये। 
    • लिकोरिया :- महिलाओं में अक्सर ये समस्या काफी ज्यादा पाई जाती है जिसके कारण उनको शारीरिक कमजोरी ,थकान ,बैचेनी जैसी कई समस्याओ को झेलना पड़ता है। इन समस्याओ के लिए आंवला 3 ग्राम बारीक़ करके 6 ग्राम शहद में मिलाकर दिन में एक बार 1 महीने तक सेवन करे। खटाई से परहेज करें। 
    • दिल की धड़कन :- जिन लोगों का दिल बहुत धड़कता हो , वो 50 ग्राम आँवले के मुरब्बे पर चांदी के वर्क लगाकर सुबह 20 दिन तक खाये फायदा करता है। 

    आम के फायदे :-

    • हाजमा :- मीठे आम का रस 20 ग्राम और सोंठ दो ग्राम पीसकर मिला लें। सुबह के वक्त पिने से जिनको खाना ठीक से हजम न हो उनके लिए बहुत अच्छा है। एक सप्ताह सेवन करे। 
    • ताकत के लिए :- मीठे आम का रस 225 ग्राम , दूध 250 ग्राम स्वादानुसार चीनी मिलाकर लस्सी की तरह बनाकर दो महीने तक शाम को पिए। ताकत और शरीर की कमजोरी को ठीक करने के लिए बहुत अच्छा है। 
    • लू के लिए :- दो कच्चे आम को आग में भूनकर उनका गुदा निचोड़कर 250 ग्राम पानी में थोड़ी सी बर्फ और चीनी मिलाकर दिन में दो बार पिए।  
    • उल्टी गर्भवती के लिए :- आम का रस 20 ग्राम ,गुलाब का अर्क 20 ग्राम , कैलशियम वाटर 20 ग्राम सबको मिलाकर दिन में तीन बार पिलाने से गर्भवती महिलाओं की उल्टी में फायदा होता है। 
    • मन्जन :- आम के पत्ते को छाया में सुखाकर जला कर बारीक़ पीसकर रोजाना मन्जन करने से खून बंद करके दाँत मजबूत करता है। 

    अनार :-

    • पीलिया :- मीठे अनार के दानों का रस 50 ग्राम रात को लोहे के बर्तन में छत पर रख दे।  सुबह थोड़ी कुंजा मिश्री मिलाकर 20 -25 दिन पिलाये।  कमलबाय, यरक़ान भी ठीक होगा।  खटाई से परहेज करे। 
    • खाँसी :- अनार का छिलका 20 ग्राम , नमक लाहौरी 3 ग्राम बारीक़ करके पानी के साथ एक -एक ग्राम गोली बनाये। दिन में तीन बार 2 -2 गोली चूंसे। खटाई से परहेज करे। 6 ग्राम अनार का छिलका थोड़े से दूध में उबाल कर पीने से काली खांसी में आराम मिलता है। 
    • पेशाब के लिए :- अनार का छिलका बारीक़ करके 4 ग्राम ताजे पानी के साथ दिन में दो बार लेने से मसाने की गर्मी और पेशाब का बार - बार आना ठीक होता है। 
    • स्वप्नदोष :- कंधारी अनार का छिलका बारीक़ करके 3 ग्राम सुबह - शाम पानी के साथ खाने से स्वप्नदोष ठीक होता है। रात को दूध न पिए और खटाई से परहेज करे। 

    जामुन के फायदे :- 

    • पेशाब का बार - बार आना :- जामुन की गुठली बारीक़ करके उसका चूर्ण बना ले। 4 - 5 ग्राम सुबह -शाम 100 ग्राम पानी के साथ सेवन करने से आराम मिलेगा। 
    • माहवारी के लिए :- जामुन की हरी ताजा छाल 20 ग्राम पानी में रगड़ कर छानकर पिने से ज्यादा  माहवारी आना कम हो जाती है। 
    • लिकोरिया :- जामुन की हरी ताजा छाल छाया में सुखाकर बारीक़ करके 4 - 4 ग्राम सुबह - शाम गाय के दूध के साथ खाने से औरतों के सफेद प्रदर रोग में फायदा करता है। 
    • दांतो के लिए :- जामुन की हरी छाल बारीक़ करके मंजन करे दांतों की सब बीमारियों के लिए बहुत अच्छा है और पायरिया के लिए भी अच्छा है। 
     

    No comments: