Health and fitness tips hindi and english

इन पोषक तत्वों को भोजन में शामिल कर के बढ़ाएं अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता

इन पोषक तत्वों को भोजन में शामिल कर के बढ़ाएं अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता

Increase immunity


इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए सबसे पहले आप स्वस्थ जीवनशैली को चुने। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कुछ सामान्य स्वास्थ्य संबंधित दिनचर्या का पालन करना जरूरी है। प्रतिरोधक क्षमता के साथ साथ आपके शरीर के हर हिस्से भी इन सुझावों की मदद से बेहद तरीके से कार्य करना शुरू कर देंगे। 

इम्यूनिटी हमारे शरीर में किसी भी प्रकार के सूक्ष्मजीवों से शरीर को लड़ने की क्षमता देती है। यही हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में खाद्य पदार्थ अहम भूमिका निभाते हैं। ताजे फल और सब्जियों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और यह विभिन्न रोगों से शरीर को बचाते हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि आहार, व्यायाम, उम्र, मानसिक तनाव और अन्य कारणों का भी इम्युनिटी पर असर होता है, इसके अलावा सामान्य स्वस्थ जीवनशैली प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का एक अच्छा तरीका है। 

हमारे भोजन भी शामिल कुछ पोषक तत्वों से इम्यून सिस्टम को सुधारा जा सकता है। 

विटामिन A  &  E 

Vitamin A एवं Vitamin E एक प्रकार के शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो इंफ्लमैशन ( सूजन ) को रोकते हैं साथ शरीर में रोगों से लड़ने वाली कोशिकाओं को बढ़ाते हैं। 

Vitamin A के लिए इन भोज्य पदार्थों का सेवन करें- 

  • सब्जियां जैसे :- गाजर, पीली व लाल शिमला मिर्च, कद्दू, शकरकंद। 
  • फल जैसे :-  आम, खुबानी, संतरा, पपीता, खरबूजा, चकोतरा। 
  • डेयरी उत्पाद जैसे :- दूध, दूध से बने पदार्थ जैसे - पनीर, दही आदि।  

Vitamin E  

  • खुबानी, कीवी, बादाम, मूंगफली, हेजलनट्स, चिलगोजे ( पाइन नट्स ) जैतून, सूरजमुखी के बीच, कद्दू के बीच। 
  • वनस्पति तेल जैसे - गेहूं के बीज का तेल, सूरजमुखी का तेल, सोयाबीन का तेल, बादाम का तेल। 
  • सरसों एवं शलगम का साग, ब्रोकली, कद्दू आदि। 

Vitamin C 

Vitamin C में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो फ्री रेडिकल्स के कारण शरीर को होने वाले क्षति एवं संक्रमण से बचाते हैं। विटामिन सी युक्त भोज्य पदार्थ है -

  • फल जैसे - नींबू, संतरा, अंगूर, पपीता, स्ट्रौबरी, आंवला आदि। 
  • सब्जियां जैसे - ब्रोकली, हरी मिर्च, लाल व पीली शिमला मिर्च, टमाटर। 

Vitamin D 

कई रिसर्च से पता चला है कि Vitamin D वायरल संक्रमण एवं श्वांस संबंधी संक्रमण को रोकने में लाभदायक साबित होता है। जिसके लिए निम्न चीजों का सेवन करें-

  • मशरूम - विटामिन डी फोर्टिफिकेशन वाले भोज्य पदार्थ। 
  • सूर्य की रोशनी में बैठे। सूर्य की सुबह  ( सूर्योदय ) की रौशनी विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत है।  

सेलेनियम 

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से प्रभाव एवं शरीर को रोगों के संक्रमण से बचाते हैं। जिसके लिए निम्न भोज्य पदार्थ का सेवन करें -

  • टूना मछली, झींगा, चिकन। 
  • केले। 
  • चावल, पूरे गेहूं की बनी रोटी या ब्रेड। 
  • आलू, मशरूम। 
  • चिया सीड्स।  

जिंक 

यह श्वेत रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है, जो संक्रमण से बचाव करते हैं।  इसके लिए निम्न पदार्थ खाएं -

  • सीफूड जैसे केकड़ा, सीप और झींगा मछली। 
  • लाल मांस, चिकन और अंडा। 
  • दूध व दूध से बने पदार्थ।  
  • छोले व अन्य फलियां। 
  • नट्स एवं बीज जैसे - बादाम, मूंगफली, चिलगोजे ( पाइन नट ), तिल के बीज, कद्दू के बीज। 

प्रोबायोटिक 

प्रोबायोटिक्स यानि गट बैक्टीरिया, ये वो बैक्टेरिया है जो पाचन तंत्र को उत्तम बनाए रखने और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। प्रोबायोटिक्स के लिए आप इनका सेवन करें - 

  • डेयरी आधारित उत्पाद - दूध, पनीर, दही, दूध पाउडर, छाछ, याकुल्ट, काफिर। 
  • सोया दूध और उसके उत्पाद। 
  • किमची, प्रोबायोटिक्स से युक्त अनाज और नुट्रिशन बार।  
ओमेगा 3 - यह प्रोबायोटिक्स के कार्य को प्रभावी बनाते हैं, जिससे हमारा पेट स्वस्थ रहें एवं इम्यून सिस्टम मजबूत बन सके। इसके लिए -
  • मछली का तेल। 
  • चिया सीड्स, अलसी के बीज और अखरोट।  
  • अलसी का तेल और सोयाबीन का तेल। 
  • ओमेगा 3 फोटिफाइड किये अनाज, जूस, दूध और सोया पेय। 

आयरन ( लोहा तत्व ) 

आयरन की कमी से इम्यूनोकोम्प्रोमाइज की स्थिति आ जाती है। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी हो जाती है। अपने भोजन में आयरन ( लोह तत्व ) की मात्रा भरपूर रखे। इसके लिए निम्न भोज्य पदार्थ का सेवन करें -

  • कम वसा वाला मांस या चिकन, पालक, ब्रॉकली, सलाद।  साबुत अनाज, सेम, मटर, अंकुरित फलियां। 
  • गुड़, खजूर। 
  • खाना पकाने के लिए लोहे के बर्तन का उपयोग करें।  

ध्यान रखने योग्य बातें 

  • धूम्रपान न करें। 
  • पोषित सब्जियां, फल, साबुत अनाज और कम वसा वाला आहार खाएं। 
  • रोजाना व्यायाम करें। 
  • अपने वजन को संतुलित रखें। 
  • अपने ब्लड प्रेशर को सामान्य रखें। 
  • अगर आप शराब पीते हैं तो उसका कम से कम उपयोग करें। 
  • पूरी तरीके से नींद ले। 
  • खाना खाने से पहले अपने हाथ जरूर धोएं।  
  • खाना बनाने से पहले सब्जियों को अच्छी तरह धो लें जिससे कि आपको किसी भी तरह का संक्रमण ना हो। 
  • नियमित रूप से अपनी चिकित्सीय जांच जरूर करवाएं।

अनगिनत पोषक तत्वों से भरे हैं यह ड्राई फूड 

ड्राई फ़ूड में कई अनगिनत प्रकार के प्रोटीन और विटामिन पाए जाते हैं जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने वाले ड्राई फूड के बारे में जानते हैं 

बादाम 

बादाम में हाई शुगर पाया जाता है। इसे हर कोई बड़े चाव से स्नेक्स की तरह खाना पसंद करते हैं। बादाम बादाम में एंटीऑक्सीडेंट का गुण पाया जाता है। साथ में जीरो कोलेस्ट्रॉल होता है। यह कब्ज में राहत देता है। इसके अलावा सांसो से जुड़ी समस्या व दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है। इन सबके अलावा बाल, स्किन व दांतो के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह शरीर की इम्युनिटी को भी बढ़ाता है। 


काजू 

काजू में Vitamin A और B6  भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर की इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है। अलग-अलग प्रकार के डिशेज बनाने में काजू का इस्तेमाल किया जाता है जो खाने को और भी स्वादिष्ट व लजीज बनता है। 

किसमिस 

किसमिस को अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। यह एसिडिटी को खत्म करने में मददगार है, साथ ही पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। 

अखरोट 

यह एक बेहद कठोर छिलके के अंदर होता है। यह प्रोटीन और विटामिन से भरा होता है। इसमें ओमेगा-3, फाइबर, प्रोटीन एंड मिनरल्स पाए जाते हैं। यह शरीर की इम्युनिटी पावर बढ़ाने में मदद करता है। 

पिस्ता 

यह दिल की बीमारी के मरीज के लिए बेहद फायदेमंद होता है। शरीर में बढ़ने वाले खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। यह डायबिटीज को भी रोकने में मदद करता है, साथ ही शरीर की इम्यूननिटी पावर को भी मजबूत करता है। 

खजूर 

इसे कई अलग-अलग स्वीट डिशेज बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और नेचुरल शुगर पाया जाता है जो कब्ज से लेकर एनीमिया जैसी बीमारी से छुटकारा दिलाने में मदद करता है और साथ ही इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। 

अंजीर 

अंजीर खाने से पाचन तंत्र सही रहता है। इसके अलावा सर्दी - जुकाम, अस्थमा व  डायबिटीज में भी राहत मिलती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन B2, फोस्फोरस, आयरन, क्लोरिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम, पोटेशियम व गोंद पाया जाता है। अंजीर का रंग जितना गहरा होता है वह उतनी ही फायदेमंद होती है। 

No comments: