Health and fitness tips hindi and english

पथरी को जड़ से ख़त्म करने के सबसे कामयाबी उपाय

पथरी को जड़ से ख़त्म करने के सबसे कामयाबी उपाय 




किडनी में स्टोन की समस्या आजकल आम हो गई है।  इसकी सबसे बड़ी वजह खान - पान की गलत आदते होती है। जब नमक एवं अन्य खनिज ( जो हमारे मूत्र में होती है।  ) वे एक - दूसरे के सम्पर्क में आते है या अगर किसी कारण से पेशाब गाढ़ा हो जाता है तो किडनी के अंदर छोटे - छोटे  पत्थर जैसी  कठोर वस्तु बन जाती है जिन्हे गुर्दे की पथरी के रूप में जाना जाता है।

गुर्दे की पथरी अलग - अलग आकर की हो सकती है।  कुछ पथरी रेत के दानों की तरह बहुत ही छोटे आकर की होती है तो कुछ बहुत ही बड़े आकर की होती है।  आमतोर  पर  छोटे - मोटे  पथरी के कण मूत्र के जरिये शरीर के बाहर निकल जाते है।  लेकिन  जो पथरी आकार में बड़ी होती है वो बाहर नहीं निकल पाती और मूत्र के बाहर निकलने में बहुत ज्यादा पीड़ा होती है। पथरी का दर्द कभी - कभी बर्दाश्त से बाहर हो जाता है। इसमें पेशाब करने में बहुत दिक्कत होती है और कई बार पेशाब रुक जाता है। पथरी होने की कोई उम्र नहीं होती है, यह किसी भी उम्र में हो सकती है। यहां पर हम आपको पथरी के कुछ आसान घरेलू नुस्के के बारे में जानकारी देंगे।

  • नारियल का पानी पीने से पथरी में फायदा होता है। पथरी होने पर नारियल का पानी प्रतिदिन पीना चाहिए। 
  • करेला वैसे तो बहुत कड़वा होता है परन्तु पथरी में यह रामबाण की तरह काम करता है। करेले में मैग्नीशियम और फॉस्फोरस नामक तत्व होते है , जो पथरी को बनने से रोकते है। 
  • अंगूर में एल्ब्युमिन और सोडियम क्लोराइड बहुत ही कम मात्रा में होता है, इसलिए किडनी की पथरी के उपचार के लिए अंगूर को बहुत ही उत्तम माना जाता है। क्योकि इसमें नमक और पानी भरपूर मात्रा में होते है इसलिए अंगूर प्राकृतिक मूत्रवर्धक के रूप में भी उत्कृष्ट रूप में कार्य करता है। 
  • पका हुआ जामुन पथरी से निजात दिलाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पथरी होने पर पका जामुन खाने से पथरी में काफी फायदा होता है। 
  • पथरी को निकालने के लिए बथुए का साग भी बहुत ही कारगर साबित होता है।  इसके लिए आप आधा किलो बथुए को उबाल कर छान ले।  अब इस पानी में थोड़ी सी काली मिर्च , जीरा और हल्का सा सेंधा नमक मिलाकर दिन में चार बार पीने से पथरी में शीघ्र ही लाभ मिलता है। 
  • आंवला भी पथरी में बहुत फायदा करता है।  आंवले का चूर्ण मूली के साथ खाने से मूत्राशय की पथरी निकल जाती है। 
  • प्याज में गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए औषधीय गुण पाए जाते है।  इसके  प्रयोग  से किडनी की पथरी को आसानी से निजात पा सकते है। लगभग 70 ग्राम प्याज को पीसकर उसका रस निकाल कर पिए। सुबह - शाम खाली पेट प्याज के रस का नियमित रूप से सेवन करने से पथरी छोटे - छोटे टुकड़े के रूप में बाहर निकल जाती है। 
  • पथरी की समस्या से निपटने के लिए केला जरूर खाना चाहिए क्योकि केले में विटामिन बी 6 होता है।  और विटामिन बी 6 ऑक्जेलेट क्रिस्टल को बनने से रोकता और तोड़ता भी है। विटामिन बी 6 , विटामिन बी के अन्य विटामिन के साथ सेवन करना किडनी की पथरी के इलाज में काफी मददगार माना जाता है। 
  • चाय , कॉफी व अन्य पेय पदार्थ जिसमे कैफीन पाया जाता है , उन पेय पदार्थो का सेवन बिलकुल मत कीजिये। हो सके तो कोल्ड्रिंक का सेवन ज्यादा मात्रा में कीजिए। 
  • निम्बू का रस और जैतून के तेल का मिश्रण , गुर्दे की पथरी के लिए सबसे प्रभावी और प्राकृतिक उपचार में से एक है।  पथरी का दर्द होने पर 60 मिली लीटर निम्बू के रस में उतनी ही मात्रा में आर्गेनिक जैतून का तेल मिला कर सेवन करने से जल्दी ही आराम मिलता है।  निम्बू का रस और जैतून का तेल पुरे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा रहता है। 
  • गुर्दे की पथरी से निजात पाने के लिए सुबह उठकर गर्म पानी में निम्बू का रस मिलाकर और स्वाद के लिए उसमे थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर पिने से पथरी में बहुत ज्यादा आराम मिलता है। और याद रखे की पानी मात्रा आपको रोज थोड़ी - थोड़ी बढ़ानी होगी।  

No comments: