Health and fitness tips hindi and english

कोलेस्ट्रॉल कम करने के आसान घरेलू उपाय

कोलेस्ट्रॉल कम करने के आसान घरेलू उपाय 

कोलेस्ट्रॉल कम करने के आसान घरेलू उपाय

शरीर में ज्यादा कोलेस्ट्रॉल यानि की मोटापा और कई बीमारियों का खतरा। सही आहार और सही देखभाल आपको बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा दिला सकता है। 

अक्सर हम अपने खान-पान की ओर ध्यान नहीं देते। हम उस बात का ख्याल नहीं रखते कि हमारी सेहत के लिए क्या फायदेमंद है और क्या नहीं। ऐसे में जाने - अनजाने में हम शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को इतना ज्यादा बढ़ा लेते हैं, जिसे एक समय बाद कंट्रोल करना बेहद मुश्किल होने लगता है।

जिससे मोटापा, डायबिटीज आदि कई तरह की बीमारियों का होना भी लाजमी हो जाता है। हमें समय रहते अपने आहार में ऐसे बदलाव करने चाहिए, जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का संतुलन बना रहे और हमेशा उन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाएं और खराब कोलेस्ट्रॉल को निकाल फेंके। 

कार्ब्स से बनाएं दूरी 

ज्यादा कार्ब का सेवन सेहत संवारने की जगह बिगाड़ देता है। जिससे कई बीमारियां भी बढ़ जाती है। कार्बोहाइड्रेट का ज्यादा सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा देता है। आप जो भी खाते हैं, उसका असर आपके लीवर पर भी पड़ता है। कार्ब के सेवन से शरीर में खून में शर्करा का स्तर कम होने लगता है। आप अपने आहार में कार्ब को जितना कम हो सके उतना कम शामिल करें। यह आपके लिए फायदेमंद होगा और कोलेस्ट्रोल को बढ़ने भी नहीं देगा। 

खाने में फाइबर करें शामिल 

फाइबर को अपने आहार में शामिल करने से पित्त की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही इससे एलडीएल कोलेस्ट्रोल के बढ़े हुए स्तर को कम करने में मदद मिलती है। विशेषज्ञों की मानें तो पित्त कम होने से कोलेस्ट्रॉल अपने आप ही कम होने लगता है। आप फल, साबुत अनाज, सब्जियाँ, नट्स, बीन्स को शामिल करें। 

गुड़ फैट का करें सेवन 

एमयूएफए और पीयूएफए दोनों ही गुड़ फैट में गिने जाते है। इससे कोलेस्ट्रॉल तेजी से कटता है, दिल से जुडी बीमारियों को रोकने में भी मदद मिलती है। आप जैतून का तेल और सरसों के तेल से बने आहार का सेवन करें। इसके अलावा आप ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थों जैसे - मछली, अलसी या अलसी का तेल, अखरोट शामिल करें। इससे आपको कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। 

विटामिन - ई और सी का सेवन करें 

विटामिन -सी और विटामिन - ई, दोनों ही एंटीऑक्सिडेंट के जैसे काम करते है और इनसे एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को रोकने में मदद मिलती है। इससे दिल का दौरा नहीं पड़ता। शरीर बीमारियों से भी दूर रहता है। आप अपने आहार में बीटा - कैरोटीन को बढ़ाने के लिए पपीता, गाजर, हरी सब्जियां, टमाटर को अच्छी मात्रा में शामिल करें। आपको कभी भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या नहीं होगी। 

विटामिन - ई भी है जरूरी 

विटामिन - ई से ब्लड धमनियों की दीवारों पर चिपके कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद मिलती है। इससे खून का थक्का नहीं बनता, वो पतला होता है। इससे दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आप चाहें तो विटामिन - ई में सूरजमुखी के बीज, हरी सब्जियां, अखरोट, बादाम, अंकुरित अनाज, सेब शामिल करें। आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलेगी। 

लहसुन भी है फायदेमंद 

कच्चे लहसुन और प्याज में एलियम की अच्छी मात्रा होती है। इसमें उपस्थित यौगिक गुण कोलेस्ट्रॉल के स्तर और ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते है। हर रोज सुबह एक गिलास गुनगुने पानी के साथ एक कली लहसुन और लौंग को खाएं। 

इनका भी रखें ध्यान 

खाने में एंटीऑक्सिडेंट का होना भी बेहद जरूरी है। इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल भी शरीर से बाहर निकल जाता है। आप अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करें ,जो एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर हो। इसके लिए आप अंगूर, क्रैनबेरी, ब्लूबैरी जैसे रसीले फलों का सेवन करें और इसे नियमित अपने आहार का हिस्सा बनाये। 

तो ये कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ है, जिनकी मदद से आप अपने शरीर के बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते है। अगर आप भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे है और कोई बड़ी समस्या हो जाये इससे पहले ही सचेत हो जाए और अपने खान- पान पर ध्यान दें।   

1 comment:

Admin said...

good information

https://www.goodcaption.xyz