Health and fitness tips hindi and english

Sugar control शुगर कंट्रोल की असली शुरुआत सुबह से होती है, तरीका जानिए


शुगर कंट्रोल की असली शुरुआत सुबह से होती है, तरीका जानिए




 ● डायबिटिक लोगों के लिए सही सुबह की दिनचर्या

डायबिटीज सिर्फ शुगर की बीमारी नहीं है। यह पूरी दिनचर्या से जुड़ा विषय है। खासतौर पर सुबह की शुरुआत सही हो


तो दिन भर शुगर का उतार-चढ़ाव काफी हद तक कंट्रोल में रहता है। नीचे एक practical, घर से निभाने योग्य

सुबह की दिनचर्या दी जा रही है।


  • उठते ही क्या करें

सुबह उठते ही मोबाइल देखने से बचें।

पहले 2-3 मिनट शांत बैठें।

गहरी सांस लें, मन को स्थिर करें।

तनाव सुबह से ही शुगर बढ़ाता है।

शरीर को जगाने के लिए हल्का स्ट्रेच करें।

  • गुनगुना पानी (Warm Water)

उठते ही 1 गिलास गुनगुना पानी लें।

पानी बहुत गर्म न हो।

यह जमी हुई शुगर मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है।

रात में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। कब्ज और गैस को भी कम करता है।

अगर चाहें तो पानी में 4-5 बूंद नींबू मिलाया जा सकता है। लेकिन खाली पेट मीठा कुछ भी न लें।

  • सुबह की हर्बल आदतें

डायबिटिक व्यक्ति के लिए सुबह का हर्बल सेवन बहुत अहम है।

आप इनमे से कोई एक चुन सकते हैं:

मेथी दाना

• रात में 1 चम्मच भिगो दें

• सुबह चबाकर खाएं

• ऊपर से वही पानी पी लें

दालचीनी पानी

• आधा चम्मच दालचीनी उबालकर हल्का गुनगुना पिएं

करी पत्ता

• 6-8 ताजे पत्ते अच्छे से चबाकर खाएं ध्यान रखें सब एक साथ न लें।

एक चीज लगातार 15-20 दिन अपनाएं।

  • सुबह की हल्की बॉक

सुबह की वॉक दवा जैसी होती है, खासकर डायबिटीज में तेज चलने की जरूरत नहीं,

20-30 मिनट की brisk walk काफी है।

वॉक खाली पेट या पानी पीने के बाद कर सकते हैं।

वॉक के समय बातचीत कम रखें। सांस और कदम पर ध्यान दें।

यह इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाता है।

ब्लड शुगर को नेचुरली नीचे लाता है।

  • सूरज की रोशनी (Sun Exposure)

सुबह 7-9 बजे की धूप सबसे अच्छी होती है।

कम से कम 15-20 मिनट धूप लें।

चेहरा, हाथ, पैर खुले रखें।

कांच के पीछे बैठकर धूप न लें।

धूप से Vitamin D बनता है।

Vitamin D की कमी डायबिटीज को बिगाड़ती है।

  • हल्का योग या प्राणायाम

वॉक के बाद 5-10 मिनट का प्राणायाम बहुत लाभकारी है।

अनुलोम-विलोम भ्रामरी

धीमी गहरी श्वास

ये नर्व सिस्टम को शांत करते हैं।

सुबह का स्ट्रेस कम करते हैं। शुगर स्पाइक को कंट्रोल में रखते हैं।

  • नाश्ते से पहले ध्यान रखने योग्य बातें

सुबह देर तक खाली पेट न रहें।

बहुत मीठा या प्रोसेस्ड नाश्ता न करें।

फल भी सीमित मात्रा में लें।

नाश्ता हमेशा प्रोटीन + फाइबर वाला रखें।

याद रखें सुबह की गलती

पूरा दिन बिगाड़ सकती है।

  • ● याद रखने वाली बात

डायबिटीज में सुबह की दिनचर्या दवा से कम नहीं होती।

Warm water

सही herbs नियमित walk और धूप अगर यह चार चीजें

रोज़ सही हो जाएं तो शुगर कंट्रोल काफी आसान से हो जाती है। धीरे-धीरे अपनाएं।

लगातार निभाएं।

यही असली इलाज की शुरुआत है।

सावधानी: यह केवल सामान्य जानकारी है किसी भी आयुर्वेदिक दवा के उपयोग से पहले योग्य वैद्य से सलाह लें। चित्र केवल उदाहरण हेतु है।

  फॉलो करें, घर-घर शेयर करें

No comments: