शुगर को ख़त्म करने के कुछ घरेलु उपाय :-
शुगर के लक्षण :-
- बार - बार पेशाब आना।
- बार - बार प्यास लगना।
- पानी पीने के बाद भी गला सुखना।
- बार - बार भूख लगना या खाना खाने के बाद भी भूख महसूश होना।
- हाथ - पैर सुन होना या दर्द करना।
- हर समय थकान या कमजोरी की शिकायत होना।
- आखों से धुंधलापन नजर आना।
- त्वचा या मूत्रमार्ग में संक्रमण।
- चिड़चिड़ापन।
- वजन में कमी।
- घाव धीरे भरना।
- चक्कर आना।
शुगर को नियंत्रित करने के कुछ घरेलू उपाय :-
मेथी दाना :-
आज के दिन मेथी हर घर में मिल सकती है। मेथी से कई प्रकार के रोगो को जड़ से ख़त्म किया जा सकता है। पर हम आज आपको शुगर में मेथी से होने वाले फायदे के बारे में बताएँगे। आप रोज शाम को एक चम्मच मेथी दाने को काँच के ग्लास में भिगो दे। रात भर उसे रख दे। सुबह उठ कर फ्रेस होकर खाली पेट उस मेथी दाने को चबा चबा कर खाना और मेथी दाने के पानी को पीना है। उसके बाद आपको दो घंटे के लिए कुछ भी नहीं खाना है। ये उपाय आपको तीन महीनो तक करना है। आपको फायदा होगा। अगर आप ये नहीं कर सकते तो आप मेथी का पाउडर बना लो और सुबह उठकर उस पाउडर की एक चम्मच रोज थोड़े गर्म पानी के साथ लेना है। ये उपाय भी आपको तीन महीने तक करना है। मेथी दाने में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है और फाइबर शुगर के लिए बहुत ही अच्छा होता है।
खीरा ,टमाटर और करेला :-
खीरे ,टमाटर और करेले को भी मधुमेह की औषधि के रूप में जाना जाता है। एक खीरा ,एक टमाटर और एक करेला लीजिये और इनका जूस बना लो और रोज सुबह -शाम खाली पेट इस जूस को पीना है। यह उपाय तीन महीनो तक करने से आपकी शुगर ख़त्म हो जायेगी।
जामुन :-
जामुन भी शुगर के लिए रामबाण है। शुगर के मरीज को जामुन खाना चाहिए। अगर जामुन नहीं मिले तो बाजार से जामुन की गुठलिया लेकर उसका चूर्ण बना लो और उस चूर्ण को रोज सुबह खाली पेट पानी के साथ लेना है।
शुगर को ख़त्म करने के कुछ और उपाय :-
- सुबह थोड़ा जल्दी उठकर व्यायाम ,प्राणायाम व् थोड़ी एक्सरसाइज करना चाहिए।
- खाना खाने के पहले पेट भरकर सलाद खाये और फिर खाना खाये।
- खूब पानी पिए।
- रोज खाना खाने के बाद थोड़ा घूमना चाहिए।
- भूख लगने पर भर पेट खाना कभी नहीं खाना चाहिए , बल्कि थोड़ा -थोड़ा खाना चाहिए।
शुगर में क्या खाये क्या नहीं खाये :-
- मीठा या मीठे से बनी कोई भी चीज नहीं खाना है। ख़ास तौर पर चीनी से बनी।
- बंद पैकेट वाली कोई भी चीज नहीं खाना है।
- दूध से बनी कोई भी चीज नहीं खाना है।
- फल खा सकते हो पर याद रहे की उस फल में ज्यादा मीठा तो नहीं है।
- दूध से बनी चाय कभी नहीं पीना है अगर पीना ही है तो ग्रीन-टी पी सकते तो वो भी बिना चीनी के।

2 comments:
हेलो आपका ब्लॉग पोस्ट बहुत अच्छा लिखा गया है। मेरे पास यूट्यूब कनवर्टर वेबसाइट है। अगर कोई भी तेज़ ऑडियो यूट्यूब डाउनलोडर करना चाहता है तो वह वेबसाइट का उपयोग कर सकता है
Navel displacement also known as Solar Plexus, is directly connected to the nervous system, stomach, and muscles. In this, the navel shifts from the center mostly to the upward or downward direction and can cause discomfort. Among other reasons to cause navel displacement, weak digestion is the most common one.
Navel Displacement
Post a Comment